रणवीर के परिवार संग मस्ती करती नजर आई आलिया, रिद्धिमा कपूर ने शेयर की तस्वीरें
रणवीर के परिवार संग मस्ती करती नजर आई आलिया, रिद्धिमा कपूर ने शेयर की तस्वीरें

रणवीर के परिवार संग मस्ती करती नजर आई आलिया, रिद्धिमा कपूर ने शेयर की तस्वीरें

सुरभि सिन्हा बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों रणवीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब आलिया रणवीर के परिवार के साथ टाइम बिताती नजर आई। बॉलीवुड के हैंडसम हीरो रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह आलिया और शाहीन भट्ट के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आलिया की मां सोनी राजदान और रणबीर की मां नीतू कपूर भी साथ में नजर आईं। दोनों परिवारों ने मुलाकात की और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया। इस दौरान रिद्धिमा ने कई तस्वीरें खींची और उसका कोलाज बनाकर शेयर किया है, जिसमें वो आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। इसमें रणबीर भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'मेरा कंफर्ट जोन!' रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया और रणवीर की जोड़ी फैन्स के बीच चर्चा में हैं। फैन्स इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और जल्द ही 'अयान मुखर्जी' की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएगी । इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी होंगे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in