back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air india और AIX connect का हुआ विलय, DGCA ने दी जानकारी

Air india एक्सप्रेस और AIX connect दोनों ही टाटा ग्रुप की एयरलाइन हैं। AIX Connect का नाम पहले एयर एशिया इंडिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जानकारी दी है कि विमान कंपनी Air india और AIX connect मर्ज हो गए हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट दोनों ही टाटा ग्रुप की एयरलाइन हैं। AIX Connect का नाम पहले एयर एशिया इंडिया था। DGCA की ओर से यह भी कह गया है कि वह मर्जर के बाद के संचालन की कड़ी निगरानी करेगा।

DGCA की ओर से कहा गया है कि 1 अक्टूबर, 2024 से एआईएक्स कनेक्ट के सभी विमानों को एआईएक्स के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जॉइंट वेंचर का एयरलाइन परिचालन बिना किसी व्यवधान के जारी रहेगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू अनुभव मिल सके।”

मर्जर के बाद संचालन की निगरानी करेगा DGCA

DGCA की ओर से यह भी कह गया है कि वह मर्जर के बाद के संचालन की कड़ी निगरानी करेगा, ताकि सभी नियामक शर्तों का पालन सुनिश्चित हो सके। उपभोक्ता हितों की रक्षा हो सके और भारत में हवाई संचालन की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

करीब एक साल पहले हमने AIX कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंटीग्रेशन की शुरुआत की थी : MD आलोक सिंह

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर अलोक सिंह ने कहा, “करीब एक साल पहले हमने AIX कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंटीग्रेशन की शुरुआत की थी, जिससे दोनों संगठनों को एक सामान्य ब्रांड के तहत लाया गया। साथ ही हमने इस जटिल प्रक्रिया पर काम किया जो आज इन दोनों संगठनों के परिचालन और कानूनी रूप से विलय के साथ समाप्त हुई।

DGCA, BCAS, और MoCA, AIX और ग्रुप नेतृत्व टीमों के बीच आपसी सहयोग, और कई अन्य सहयोगियों का योगदान इस प्रक्रिया की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

AIX कनेक्ट का एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एकीकरण, एयर इंडिया की Vihaan.ai परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है : MD

एयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस के चैयरमैन कैंपबेल विल्सन ने कहा कि “AIX कनेक्ट का एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एकीकरण, एयर इंडिया की Vihaan.ai परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

एकीकृत इकाई भारत और आसपास के क्षेत्रों में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करेगी, विशेष रूप से देश के महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए जो नए और अधिक आकर्षक मूल्य उत्पादों की तलाश में हैं। इस मर्जर के बाद 12 नवंबर को विस्तारा का एयर इंडिया में विलय होगा। हम DGCA के मार्गदर्शन में इसे सुचारू रूप से पूरा करने की आशा रखते हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरपोर्ट और आसमान में अब ‘जीरो टॉलरेंस’: उपद्रवी यात्रियों की खैर नहीं, DGCA की नई गाइडलाइन तैयार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट और एयरपोर्ट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त नियमों का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵