back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी का ‘INDIA’ पर तंज के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- सभी अर्बन नक्सलवादी

सबसे पहले BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मान चुके हैं कि सत्ता में नहीं आना है। BJP के बड़े नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने तो विपक्ष को अर्बन नक्सली करार दे दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पीएम मोदी के I.N.D.I.A. पर तंज कसने के बाद से भी भाजपा नेता विपक्षी एकता पर हमलावर हो गए हैं। पीएम ने विपक्षी एकता को मंगलवार को भाजपा की संसदीय दल की बैठक में निशाना बनाया जिसके बाद से ही विपक्षी पार्टियों के नेता और सत्ता पक्ष के नेताओं में जमकर बयानबाजी जारी हो गई है। आइए जानते हैं किस नेता ने क्या कहा।

सबसे पहले भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मान चुके हैं कि सत्ता में नहीं आना है। पीएम ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं। बता दें कि इंडियन मुजाहिद्दीन एक आतंकी संगठन है। भारत को अशांत करने के लिए की इसके लड़ाके कुछ ना कुछ गैरकानूनी तौर पर करते रहते हैं।

निशिकांत दूबे ने कहा अर्बन नक्सलवादी

इधर झारखंड से भाजपा के बड़े नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने तो विपक्ष को अर्बन नक्सली करार दे दिया है। उन्होंने कहा कि 1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं।

जया बच्चन ने क्या कहा?

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री पर को टिप्पणी नहीं करूंगी, मैं उनके कुर्सी की इज्जत करती हूं। उनकी पार्टी द्वारा और उनके द्वारा जितने भी भाषण दिए गए हैं 2014 से लेकर आज तक उसमें सभी जवाब मिल जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵