back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह में 97,580 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

बीते तीन दिनों से रोज 14 हजार से अधिक मरीज हो रहे हैं स्वस्थ रायपुर, 29 अप्रैल (हि. स.)। प्रदेश में रोज बड़ी संख्या में कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन 14 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। इस दौरान कुल 43 हजार 674 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश भर में पिछले एक सप्ताह (22 अप्रैल से 28 अप्रैल) में 97 हजार 580 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में इलाज करा रहे 1937 और होम आइसोलेशन में उपचाररत 95 हजार 643 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह के दौरान 22 अप्रैल को 15 हजार 051, 23 अप्रैल को 14 हजार 284, 24 अप्रैल को 13 हजार 348, 25 अप्रैल को 11 हजार 223, 26 अप्रैल को 14 हजार 977, 27 अप्रैल को 14 हजार 434 और 28 अप्रैल को 14 हजार 263 मरीज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक पॉजिटिव पाए गए छह लाख 97 हजार 902 मरीजों में से पांच लाख 70 हजार 995 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 22 हजार 632 संक्रमितों का कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में इलाज किया गया है। वहीं चार लाख 48 हजार 363 मरीजों ने होम आइसोलेशन में उपचार कराकर कोरोना को मात दी है। हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...