कई वारदातों में शामिल शातिर बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)।चोरी के वाहनों पर महिलाओं से झपटमारी और लूट की वारदात करने वाले शातिर बदमाशों को नेताजी सुभाष पैलेस और अशोक विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पकड़े जाने के बाद कई बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि अंशुल और शक्ति नेताजी सुभाष पैले इलाके में बतौर कांस्टेबल तैनात है। कोहाट एंक्लेव एरिया में गश्त करते हुए उन्होंने एक लेडी के चिल्लाने की आवाज सुनी थी। महिला ने बताया कि स्कूटी सवार बदमाश उसका पर्स जबरन झपटकर भागा है। दोनों ने बदमाश का काफी दूरी तक पीछा किया। मनीष को गिरफ्तार कर लिया,जबकि उसका साथी मौके पर से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मनीष महिलाओं को सॉफ्ट टारगेट समझकर उनको टारगेट किया करता है। बरामद स्कूटी आनंद पर्वत से चोरी की थी। इसके अलावा श्री नगर के रहने वाले लक्ष्य नय्यर नामक बदमाश को भी चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। वह पांच वारदातों में शामिल रहा है। जबकि अशोक विहार पुलिस ने गश्त के दौरान सुरेश नामक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चाकू और मॉडल टॉउन एरिया से चोरी स्कूटी बरामद की। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in