back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में कुत्‍ते के काटने से 80 लोग पहुंचे अस्‍पताल, कुत्ते को खोजने में जुटी टीम

बिहार के आरा जिले में उस वक्त हडकंप मच गया। जब एक कुत्ते के काटने से तकरीबन 80 लोग अस्‍पताल पहुंच गए। यह कुत्ता 2 घंटे में 80 लोगों को काट चुका है ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  बिहार के आरा जिले में एक आवारा कुत्ते के काटने की वजह से करीब 80 लोग अस्‍पताल पहुंच चुके हैं। इन मरीजों मे करीबन 10-12 बच्चें शामिल हैं । मरीजों का प्रथामिक उपचार शुरू हो चुका है। यह कुत्ता 2 घंटे में 80 लोगों का काट चुका है । आरा के नगर निगम टीम ने इस कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है । अभी तक पागल कुत्ते की कोई सूचना टीम को नही मिल पाई है। अब तक यह कुत्ता 80 के करीब लोगों को अपना शिकार बना चुका है , जिसमे बच्चों के साथ – साथ युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम शकते में आ गई, और तेजी से उस आवारा कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है । वहीं दूसरी ओर इस घटना के शिकार मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर के उन्हें फर्स्ट एड दिया गया है। फर्स्ट एड देने के बाद मरीजों को डॉक्टरों की सलाह के बाद घर भेज दिया गया है ।

नगर निगम की टीम ने जोरशोर से आवारा कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है । कई शहर के विभिन्न इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक कुत्ते कि मिलने की कोई सूचना नहीं मिल पाई है ।

आरा के अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर नवनीत कुमार चौधरी का कहना है कि कुत्ते के काटने से स्थिति काफी भयावह बनी हुई थी । करीब 2 घंटे के अंदर कुत्ते के काटने से 80 के करीब लोग अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵