6 block president of Kondagov district congress, Jitendra Dubey, command of the city
6 block president of Kondagov district congress, Jitendra Dubey, command of the city

कोंडागॉव जिला कांग्रेस में बने 6 ब्लॉक अध्यक्ष, शहर की कमान जितेन्द्र दुबे को

कोंडागांव, 04 जनवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस अंतर्गत 6 ब्लॉक अध्यक्ष (संगठन ब्लॉक सहित) निर्वाचित हुए हैं। जिनकी पूर्व में ही निर्वाचन प्रक्रिया विधिवत पूर्ण हो चुकी थी। जिसमें प्रदेश कांग्रेस की मुहर लगनी बाकी थी। रविवार की देर शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा राजीव भवन रायपुर से पूरे प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिनमें कोंडागांव जिला अंतर्गत कोंडागॉव शहर कांग्रेस से जितेंद्र दुबे (जीतू), कोंडागांव ब्लॉक कांग्रेस से भारत देवांगन माकड़ी से शंकर मण्डावी, मर्दापाल से सुखराम पोयाम, केशकाल से राजेश नेताम, फरसगांव से दिनेश जायसवाल, धनोरा से प्रवीण अग्निहोत्री, बड़ेराजपुर से हीरा नेताम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। हिन्दुस्थान समाचार /राजीव गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in