Karnataka Election 2023: दोपहर 1 बजे तक 37.25% मतदान, खड़गे और एच.डी. देवेगौड़ा ने डाला वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 224 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 37.25% मतदाताओं ने वोट डाला।
Karnataka Election 2023
Karnataka Election 2023

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग को अनुसार दोपहर 1 बजे तक 37.25% मतदाताओं ने अपना वोट डाला। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में मतदान किया तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी चेन्नम्मा ने मतदान किया।

मतदाता सूची के अनुसार 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता भी हैं शामिल

आयोग के मुताबिक 224 विधानसभा क्षेत्रों में 58,282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रति मतदान केंद्र औसतन 883 मतदाता हैं। 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा है। बेहतर मतदाता अनुभव के लिए 1320 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। पहली बार कर्नाटक में 12.15 लाख 80 वर्ष से अधिक और 5.55 लाख बेंचमार्क दिव्यांग मतदाताओं के लिए घरेलू मतदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मतदाता सूची के अनुसार 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता भी हैं।

आचार संहिता का हो रहा पालन

कानून और व्यवस्था को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघनों को संभालने के लिए सभी पुलिस अधिकारी राउंड पर हैं। 185 अंतरराज्यीय सीमा चौकियों को पुलिस और अन्य कर्मियों द्वारा हाई अलर्ट पर रखा गया है। 100 आबकारी अंतरराज्यीय सीमा चौकियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। वाणिज्यिक कर अधिकारी 185 जांच चौकियों (एसएसटी) और 75 उत्पाद शुल्क जांच चौकियों पर तैनात हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in