31 को सिमरन बनेंगी गुरदास मान की पुत्रवधू

31 को सिमरन बनेंगी गुरदास मान की पुत्रवधू

31 को सिमरन बनेंगी गुरदास मान की पुत्रवधू चंडीगढ़, 30 जनवरी (हि.स.)। भारतीय मॉडल और पॉलीवुड अभिनेत्री सिमरन कौर मुंडी 31 जनवरी को पंजाबी गायक गुरदास मान की पुत्रवधू बन जाएंगी। आनंद कारज पटियाला में होगा। इसके बाद निमराना पैलेस में 500 मेहमान शाही कोलोनियल लंच के लिए इकट्ठा होंगे। मुंबई में दीपिका पादुकोण-रणवीर की शादी पार्टी के सेलिब्रिटी कैटरर संजय वजीरानी अपनी टीम के साथ रॉयल भोज का इंतजाम करेंगे। गुरीक और सिमरन कौर मुंडी पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दीं। सिमरन कौर मुंडी अपने नाम कई खिताब जीतने के बाद दो साल पहले कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं’ में आई थीं। गुरीक काफी समय से मुंबई में थे और पिछले साल ही वह गुरदास मान के नए गीत पंजाब के साथ सामने आये थे। उन्होंने इस वीडियो गीत का फिल्मांकन किया था। अब गुरीक जल्द ही फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /नरेंद्र जग्गा-hindusthansamachar.inNewsDetail?q=28affcff20ec2a86e2b060d07316e453

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in