back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Teacher Recruitment: गुजरात में नहीं बंद होंगे एक भी सरकारी स्कूल, 25 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Teacher Recruitment Gujarat: शिक्षा राज्यमंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने पत्रकारों से कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में 16000 नए कमरे भी बनाए जाएंगे।

गांधीनगर/अहमदाबाद, हि.स.। गुजरात में 25 हजार नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा राज्यमंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने इस आशय की जानकारी दी। वे शिक्षा नीति पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में एक भी सरकारी स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। आठ और 10 विद्यार्थी होंगे तो भी स्कूल चलाया जाएगा, बंद नहीं होगा।

पानसेरिया ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में 16000 नए कमरे भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने एक महत्व की बात कही कि यदि बच्चों को एक गांव से दूसरे गांव पढ़ाई के लिए जाना होगा तो सरकार उनके लिए गाड़ी की व्यवस्था भी कराएगी।

सरकार कराएगी वैन की व्यवस्था

राज्य में सरकारी स्कूलों के बंद करने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद करने के लिए सरकार ने कोई भी कदम नहीं उठाया है। एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा। जिस गांव में विद्यार्थियों की संख्या 8 से 10 होगी और उन्हें यदि समीप के 5 से 10 किलोमीटर दूर गांव में जाना होगा तो उनके लिए एक योजना है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए सरकार वैन आदि की व्यवस्था कराने के लिए तैयार है। गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक नियुक्ति के लिए टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा ली गई थी।

इतने पद खाली

गुजरात में सरकारी और ग्रांटेड प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में आचार्य और शिक्षकों के कुल 28,212 जगह खाली हैं। राज्य की 1028 प्राथमिक स्कूल, 786 सरकारी हाई स्कूल और 1775 ग्रांटेड हाईस्कूल आचार्य के बिना हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की 16,318 और ग्रांटेड प्राथमिक स्कूल में 774 जगह खाली हैं। इसके अलावा सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 19,128 कमरों की कमी है। हालांकि सरकार ने 11000 कमरों के निर्माण का निर्णय कर इस दिशा में प्रक्रिया शुरू की है।

राज्य में आगामी वर्ष 2027-28 तक 38,550 शिक्षक सेवानिवृत होंगे। इसमें कक्षा 1 से 5 में 25,560, कक्षा 6 से 8 में 2292, कक्षा 9 से 12 में 10,698 शिक्षक सेवानिवृत्त होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...