नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG Kar Medical College में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में पोस्टमार्ट्म की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि छात्रा के शरीर पर 14 चोटों के निशान मिले हैं और उसके साथ जबरदस्ती की गई।
सिर, गले, चेहरे, गले हाथ पर चोट के निशान पाए गए
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के सिर, चेहरे, गले, हाथ, जेनिटल्स पर बुरी तरह हमला किया गया। छात्रा का जबरन गला दबाया गया। छात्रा के गुप्तांग में सीमन पाया गया है। उसकी नाक से खून बह रहा था। कंधों, बाहों और नाक में भयंकर चोट के निशान पाए गए हैं।
शरीर नीले प्लास्टिक से ढका हुआ था
एक चश्मदीद ने बताया कि जब छात्रा का शव देखा गया तो वह शरीर नीले प्लास्टिक से ढका हुआ था। कुर्ता गंदा था और नीचे की ओर शरीर पर कुछ भी नहीं था। साथ ही शरीर के पास लैपटॉप, नोटबुक, फोन और पानी की बोतल रखी थी।
छात्रा ने खुद को बचाने के लिए बहुत प्रयास किए
छात्रा ने खुद को बचाने के लिए बहुत प्रयास किए। आरोपी के हाथों पर जो चोट के निशान हैं वो उस समय की खरोचें हैं जो पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए हाथ में मारे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। छात्रा के चेहरे पर नील पड़े हुए हैं। खरोंचे हैं।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हुए। यह प्रदर्शन केवल भारत में नहीं बल्कि यूके, जर्मनी, बांग्लादेश, अमेरिका में भी हुए लोगों ने जगह-जगह पर प्रदर्शन किये, नारे लगाए और हाथों में तख्ती और मोमबतियां लेकर प्रदर्शन किया। इस मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। जस्टिस DY चंद्रचूड़ की बेंच मामले में सुनवाई करेगी। पूरे देश को इस केस के फैसले का इंतजार है।
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L




