सेवा सत्याग्रह कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग
सेवा सत्याग्रह कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग

सेवा सत्याग्रह कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग

- जनसंवाद कार्यक्रम में रिहाई के लिए जनमत कर रहे तैयार फतेहपुर, 12 जून (हि.स.)। अजय कुमार सिंह लल्लू की रिहाई के लिए चलाये जा रही महारसोई कार्यक्रम किया तहत शुक्रवार को मलवां ब्लाक के ग्राम हरदौरपुर व चौडगरा में लोगों को भोजन वितरित किया गया। पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के सातवें दिन लंच पैकेट बाँटे गये। वहां मौजूद मनरेगा मजदूरों को भोजन कराया गया।मनरेगा मजदूरों ने बताया कि इस विपदा की घड़ी में कांग्रेस के द्वारा चलाई गई मनरेगा योजना ही उनके परिवार के भरण पोषण का एक मात्र सहारा बनी है। कांग्रेसियों ने सेवा सत्याग्रह के तहत लोगों के बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर जेल में बन्द करने पर आक्रोश व्यक्त किया तथा उन्हें रिहा करने के लिये जनमत तैयार किया गया। आज के कार्यक्रम में समाज सेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कल्याण सिंह ने दलित मजदूरों के बीच सेवा सत्याग्रह के तहत भोजन वितरित करवाने में विशेष सहभागिता की।। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि सेवा सत्याग्रह का आज आखिरी दिन है। अब आगे की रणनीति पार्टी हाईकमान के निर्देश अनुसार होगी।लेकिन अजय कुमार लल्लू को रिहा करने तक आन्दोलनरत रहने की बात की। आज के कार्यक्रम में भोजन वितरण व जनसंवाद कार्यक्रम में सुधाकर अवस्थी, शिवाकान्त तिवारी, पंकज सिंह गौतम, बाबर खान, सेवादल जिला अध्यक्ष उदित अवस्थी, आशुतोष पांडेय, मिस्बाहुल हक़ एम०एल०श्रीवास, विकास मिश्र, मो०आलम, शिखर शुक्ल मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.