सरकार गिराने के पीछे किए गए षडय़ंत्र को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
रतलाम, 12 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के वायरल वीडियो से यह बात साबित हो जाती है कि भारतीय जनता पार्टी जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने के पीछे कितने षड्यंत्र कर रही है । इन सब बातों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, विनोद मिश्रा मामा, सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास महिला कांग्रेस अध्यक्ष आदिति दवे सर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा राकेश झालानी, राजीव रावत, श्रीमती प्रेमलता दवे, ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन खान शेरानी , विजय सिंह चौहान, बसंत पंड्या सहित समस्त मोर्चा संगठन व कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद जोशी/राजू-hindusthansamachar.in