मानसून प्रवेश के साथ बस्तर संभाग में हो रही झमाझम बारिश
जगदलपुर, 12 जून (हि.स.)। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश द्वार बस्तर संभाग में मानसून के दस्तक के साथ ही आज दिन भर झमाझम वर्षा का अनवरत सिलसिला संभाग मुख्यालय जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के सातों जिलों में देर शाम तक जारी था। ज्ञात हो कि केरल में मानसून अपने समय पर पंहुच गया था। लेकिन बस्तर संभाग में मानसून 04 दिन पहले ही पंहुच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से जारी बुलेटिन में वैज्ञानिकों के अनुसार बस्तर संभाग के कोंडागाांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर, बस्तर, में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटे में बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर,कांकेर, नारायणपुर, में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। संभाग मुख्यालय जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के सातों जिलों में वर्षा जारी है। मानसून के आते ही जगदलपुर नगर पालिक निगम के अलावा प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पहले ही तैयारी में जुट गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे-hindusthansamachar.in