कोरोना विषय पर जेल में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
फिरोजाबाद, 12 जून (हि.स.)। जिला कारागार में नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से शुक्रवार को दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहली प्रतियोगिता में 20 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे। जिसमें बंदियों को 30 मिनट का समय दिया था। दूसरी प्रतियोतिगा में 200 शब्दों का निबन्ध 40 मिनट में लिखना था। निबन्ध का शीर्षक कोविड-19 से आप क्या समझते हैं, इसे रोकने के लिए नागरिक किस प्रकार से सरकार की सहायता कर सकते हैं इस प्रतियोगिता में 109 पुरूष बंदियों तथा 11 महिला बंदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कुल 120 बंदी शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण के प्रति बंदियों को जागरूक करना था। प्रतियोगिता का आयोजन कारागार में बने नवीन मल्टीपर्पज हाॅल में किया गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेन्सिंग का विषेश ध्यान रखा गया। प्रतियोगिता की पूरी निगरानी जेल अधीक्षक मो0 अकरम खान की रही तथा सहायक के रूप में उपजेलर संदीप भास्कर व सुश्री करूणेश कुमारी वर्मा रहीं। इनके अतिरिक्त महिला हेड श्रीमती सरोज, जेल हेड वार्डर रामबाबू शर्मा व जेल वार्डर राजेन्द्र बाबू आदि भी व्यवस्था को संभाले रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in