एकांतवास केन्‍द्र में जवान सर्पदंश का हुआ शिकार
एकांतवास केन्‍द्र में जवान सर्पदंश का हुआ शिकार

एकांतवास केन्‍द्र में जवान सर्पदंश का हुआ शिकार

बीजापुर, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले के सीआरपीएफ की 229 बटालियन के एक जवान को एकांतवास केन्द्र (क्वारेंटाइन सेंटर) में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे करैत सर्प ने डस लिया, घटना के बाद साथी जवानों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गंभीर स्थिति को देखते जवान को तत्काल जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 229 बटालियन के जवान अर्जुन कुमार हाल ही में अवकाश से लौटा था। जिसके बाद जवान को महादेव घाटी स्थित कैम्प के एकांतवास केन्द्र में रखा गया था। जहां करैत सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश का शिकार हुए सीआरपीएफ जवान को जगदलपुर से हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.