Loksabha Election: कौन है महिला चुनाव अधिकारी सुशीला कनेश? जिनकी सोशल मीडिया में फोटो खूब हो रही वायरल

Loksabha Election: महिला चुनाव अधिकारी की फोटो के वायरल होने का कारण मध्य प्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का एक ट्वीट है।
Sushila Kanesh
Sushila Kaneshraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में चुनाव का माहौल है। हर जगह चुनावों की चर्चा चल रही है। देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होंगे। ऐसे में चुनाव से जुड़े किस्से, खबर आदि सोशल मीडिया में काफी चल रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की एक महिला चुनाव अधिकारी की फोटो काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया में महिला की इस फोटो को लेकर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। यह फोटो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से है। बताना चाहेंगे कि मध्य प्रदेश में भी 19 अप्रैल 2024 को छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सीधी और शहडोल में लोकसभा के चुनाव होने हैं।

महिला चुनाव अधिकारी की फोटो के वायरल होने का कारण

महिला चुनाव अधिकारी की फोटो के वायरल होने का कारण मध्य प्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का एक ट्वीट है, जिसमे उन्होंने अपनी सुशीला कनेश नाम की चुनाव अधिकारी की फोटो को पोस्ट करने के साथ लिखा, कर्तव्‍य पथ पर बढ़ते कदम, मतदान कराने चले हम... छिंदवाड़ा जिले में मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना। जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट हुई लोग चुनाव अधिकारी की खूबसूरती को देखकर अपने अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। महिला मध्य प्रदेश सरकार की सहायक ग्रेड-3 अधिकारी है, जिनकी छिंदवाड़ा जिले में पोस्टिंग हैं।

मध्य प्रदेश में किस दिन होंगे चुनाव?

मध्य प्रदेश में 4 चरणों में मतदान होंगे। जिनमें से 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को प्रदेश में चुनाव होंगे।

  • पहले चरण में 6 सीटों पर मतदान

  • दूसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान

  • तीसरे चरण में 8 सीटों पर मतदान

  • चौथे चरण में 8 सीटों पर मतदान

इतने मतदाता करेंगे अपने मतों का उपयोग

लोकसभा चुनाव में देशभर में कुल इस साल देश में 97 करोड़ वोटरों की संख्या है। इस बार 1.82 करोड़ नए वोट देंगे। इस लिस्ट में 47.1 करोड़ महिलाएं और 49.7 करोड़ पुरुष शामिल हैं। 48 लाख ट्रांसजेंडर भी अपने मतो का प्रयोग करेंगे। युवा पीड़ी की बात करें तो 18-19 साल के 85 लाख नए वोटर वोट देंगे। 18-29 साल के बीच कुल कुल 21.5 करोड़ वोटर की संख्या है। चुनाव आयोग ने बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर बैठे ही वोट दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग 55 लाख EVM मशीनों का प्रयोग करेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in