डिंपल यादव की बेटी अदिति को मां के चुनाव कैंपेन के लिए कौन कर रहा मदद? जिसकी सलाह पर रख रहीं अपना हर कदम

Nidhi Yadav: डिंपल यादव की बेटी अदिति के साथ चुनाव प्रचार के दौरान साये की तरह रहने वाली महिला निधि यादव की भी काफी चर्चा हो रही है।
Aditi Yadav and Nidhi Yadav
Aditi Yadav and Nidhi Yadavraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अखिलेश यादव की बेटी अदिति इस बार के चुनाव में अपनी मां डिंपल यादव के चुनाव प्रचार करने के कारण काफी चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। अदिति यादव को जनता के बीच जाकर अपनी मां डिंपल यादव के लिए वोट मांगते हुए देखा जा सकता है। डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी हैं। वहीं डिंपल यादव की बेटी अदिति के साथ चुनाव प्रचार के दौरान साये की तरह रहने वाली महिला निधि यादव की भी काफी चर्चा हो रही है। सभी उनके बारे में जानना चाहते हैं। निधि यादव ही तय करती हैं कि अदिति यादव को कहां जाना है और किससे माला पहननी है।

कौन हैं निधि यादव

डिंपल यादव की बेटी अदिति के साथ चुनाव कैंपेन के दौरान साये की तरह रहने वाली महिला निधि यादव, वर्ष 2017 में सपा के टिकट से प्रयागराज जिले की हांडिया सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। मगर वह उस चुनाव को जीत नहीं पाई थी। उनके पिता वासुदेव यादव समाजवादी पार्टी के विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। निधि यादव को समाजवादी पार्टी ने अपनी महिला विंग 'समाजवादी महिला सभा' की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप रखी है। वह सपा की मीडिया पैनलिस्ट भी हैं। उन्होंने अखिलेश की सरकार में पर्यटन विभाग में सलाहकार की भूमिका भी निभाई थी।

वर्ष 2017 में सपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा

निधि यादव ने वर्ष 2004 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2007 में ICFAI देहरादून से अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद निधि यादव ने वर्ष 2014 में छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर से अपनी एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने वर्ष 2017 में सपा के टिकट से प्रयागराज जिले की हांडिया सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह समाजवादी पार्टी के जरिये अपनी राजनीति कर रही हैं और समाज सेवा का कार्य कर रही हैं। वर्ष 2017 के निधि यादव के हलफनामें के अनुसार, उनके पास 1 करोड़ 62 लाख की संपत्ति थी। उनके पास एक स्कोडा और एक हौंडा सिटी कार भी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in