Loksabha Election 2024: पहले चरण की वोटिंग के साथ शुरू हुआ लोकतंत्र का महापर्व

Loksabha Election 2024 में पहले चरण के मतदान शुरू हो चुके हैं। भारत का आमचुनाव पूरी दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव माना जाता है।
Loksabha Election 2024: पहले चरण की वोटिंग के साथ शुरू हुआ लोकतंत्र का महापर्व

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पहले फेज़ की वोटिंग के साथ ही लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है। 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरा होगा।

इन सीटों पर जारी है मतदान

102 सीटों में अरुणाचल प्रदेश की दो, असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम की एक, नगालैंड की एक, राजस्थान की 12, सिक्किम की एक, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, यूपी की आठ, उत्तराखंड की पांच, पश्चिम बंगाल की तीन, अंडमान और निकोबार द्वीप की एक, जम्मू और कश्मीर की एक, लक्षद्वीप की एक और पुडुचेरी की एक सीट है।

इन 102 सीटों में से 73 सामान्य, 11 अनुसूचित जनजाति और 18 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में 16.63 करोड़ मतदाता हैं और उनके लिए आयोग की ओर से 1.87 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 18 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस चरण में 1625 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें से 1491 पुरुष और 134 महिलाएं हैं।

16.63 करोड़ मतदाता

पहले फेज़ के मतदाताओं की संख्या 16.63 करोड़ है। इसमें 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11371 ट्रांसजेंडर है। 35.67 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष है। इस चरण में 85 वर्ष की आयु से अधिक के 14.14 लाख मतदाता हैं। 13.89 लाख दिव्यांग मतदाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in