Elections 2024: सुबह 11 बजे तक; कर्नाटक में 22.24% मतदान, उडुपी चिकबल्लापुर में सबसे अधिक वोटिंग

Loksabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत जारी हो गया है। यह पहला वोटिंग प्रतिशत है। यूपी की अमरोहा सीट पर सबसे अधिक वोटिंग हुई है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। कर्नाटक समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुबह 11:00 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में 22.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक वोटिंग उडुपी चिकबल्लापुर में 29.03 प्रतिशत हुई है।

किस क्षेत्र में कितना मतदान?

बेंगलुरु सेंट्रल में 19.21 प्रतिशत मतदान हुए हैं। बेंगलुरु नॉर्थ में 19.78 प्रतिशत, बेंगलुरु रूरल में 20.35 प्रतिशत, बेंगलुरु साउथ में 19.81 प्रतिशत, चामराजनगर में 22.81 प्रतिशत, चिक्काबल्लापुर में 21.92 प्रतिशत, चित्रदुर्ग में 21.75 प्रतिशत, दक्षिण कन्नड़ में 30.98 प्रतिशत, हसन में 22.03 प्रतिशत, कोलर में 20. 76 प्रतिशत, मांडया में 21.24 प्रतिशत, मैसूर में 25.09 प्रतिशत, टुमकुर में 23.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

किस राज्य में कितनी वोटिंग?

त्रिपुरा : 36.42

मणिपुर : 33.22

पश्चिम बंगाल : 15.68

छत्तीसगढ़ : 35.47

मध्य प्रदेश : 28.15

केरल : 25.61

राजस्थान : 26.84

उत्तर प्रदेश : 24.31

कर्नाटक :22.34

जम्मू एंड कश्मीर : 26.61

असम :27.43

बिहार : 21.68

महाराष्ट्र्र : 18.43

इस चरण में दांव पर दो पूर्व CM की प्रतिष्ठा

दूसरे चरण की सीटों में तीन केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राजस्थान के दो पूर्व सीएम के बेटों के भाग्य का फैसला भी जनता तय करेगी। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में हैं। कर्नाटक की मान्ड्या सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी उम्मीदवार हैं। कुमार स्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का भाजपा के साथ गठबंधन है।

ये दिग्गज मैदान में

राहुल गांधी : केरल की वायनाड से राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।

शशि थरूर : केरल की तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर प्रत्याशी हैं।

राजीव चंद्रेशखर : तिरुवनंतपुरम पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रेशखर भाग्य आजमा रहे हैं।

ओम बिरला : राजस्थान की कोटा-बूंदी से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाजपा से प्रत्याशी हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत : जोधपुर सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं।

हेमा मालिनी : मथुरा से हेमा मालिनी फिर से उम्मीदवार हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in