Election 2024: उप्र की आठ सीटों पर दोपहर 01 बजे तक 36.96 फीसदी हुआ मतदान, 42.32% वोटिंग के साथ सहारनपुर अव्वल

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सभी आठ सीटों पर दोपहर 01:00 बजे तक 36.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप पर दी गई है।
Lok Sabha Election in Uttar Pradesh
Lok Sabha Election in Uttar PradeshRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की भी आठ सीटों पर भी मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की सभी आठ सीटों पर दोपहर 01:00 बजे तक 36.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप पर दी गई है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सहारनपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान 42.32 फीसदी हुआ है।

11 बजे तक उप्र में हुआ था कुल 25.20 प्रतिशत मतदान

उल्लेखनीय है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण का मतदान सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीज शुरु हुआ था। इस दौरान 11 बजे तक उप्र की आठ लोकसभा सीटों पर कुल 25.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब लगभग आधे दिन के बाद सभी मतदान बूथों पर लगातार मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है, धीरे-धीरे मतदान के और अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

उप्र की इन सीटों पर हो रहा मतदान

आपको बता दें कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की आठ लोकसभा सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में जिन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें सभी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं, जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट का नाम शामिल हैं। इन सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी।

किस सीट पर कितना हुआ मतदान?

सहरानपुर- 42.32 प्रतिशत

कैराना- 37.92 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर- 34.51 प्रतिशत

बिजनौर- 36.08 प्रतिशत

नगीना - 38.28 प्रतिशत

मुरादाबाद- 35.25 प्रतिशत

रामपुर- 32.86 प्रतिशत

पीलीभीत- 38.51 प्रतिशत

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in