Loksabha Election 2024: तीसरे चरण का मतदान जारी; अमित शाह, सिंधिया समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम कर रहा है। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों के लिये वोट पड़ेंगे।
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024 Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान शुरु हो चुका है। तीसरे चरण में 120 महिलाओं सहित 1351 प्रत्याशियों की किस्मत तय होना है। जिन प्रत्याशियों का भविष्य दाव पर है उनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, सांसद डिंपल यादव और सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अभियान रविवार शाम छह बजे थम गया था। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध करने के साथ साथ मतदाताओं गर्मी से बचाने के लिए पोलिंग बूथ पर छाया और जल की सुविधाएं की हैं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर है चुनाव

चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम कर रहा है। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों के लिये वोट पड़ेंगे। इनमें बिहार की 5, मध्य प्रदेश की 9, असम की 4, छत्तीसगढ़ की 7, कर्नाटक की 14, गोवा की 2, गुजरात की 25, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, बंगाल की 4, दमन और दीव की दो सीट शामिल हैं।

कौन कहां से उतरा रण में

पश्चिम बंगाल की चार सीटों मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद पर मतदान होगा। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से और उद्योगपति पल्लवी डेम्पो भाजपा के टिकट पर दक्षिण गोवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल असम के धुबरी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, मैनपुरी से पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि और आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। मैनपुरी से डपल यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और फिरोजाबाद से प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव शामिल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in