Loksabha Elections: दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट; मेघालय के CM ने कतार में लगकर किया मतदान

Loksabha Elections 2024 Phase 1: आज 21 राज्यों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में सबसे अधिक वोट डाले गए हैं।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर लोगों का उत्साह दिख रहा है। दिन चढ़ने के बाद वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के दौरान दुनिया की सबसे छोटी महिला ने ज्योति आम्गे (Jyoti Amge) ने नागपुर में मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद लोगों से भी मतदान करने की अपील की है। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कतार में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। नागपुर से ही भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी ने मतदान किया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने भी किया मतदान

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने भी मतदान किया। फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र का महोत्सव शुरू है। मैंने, मेरी पत्नी, मां और परिवार ने मतदान किया। मैं अपील करता हूं कि सभी लोग मतदान करें। लोकतंत्र को मजबूत करें। लोकतंत्र के महोत्सव में अपनी हिस्सेदारी दर्ज करें।

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने किया मताधिकार का प्रयोग

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर स्थित कोराडी ग्राम पंचायत कार्यालय में बने बूथ पर वोट डाला। अजित पवार गुट के एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी मतदान किया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग वोट डालने को आ रहे हैं। पीएम का इंजन फेल हो गया है। लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार चाहते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in