सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर रॉबर्ट वाड्रा का फूटा गुस्सा, कहा- इतना पढ़ा लिखा आदमी बकवास कैसे कर सकता है

New Delhi: सैम पित्रोदा के रंगभेद वाले बयान पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनके बयान की निंदा की।
Robert Vadra 
Sam Pitroda
Robert Vadra Sam PitrodaRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के ऑवरसीज अध्यक्ष सैम पित्रोदा के रंगभेद वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी ने दूरी बनाने के बाद गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आज सैम पित्रोदा के खिलाफ बेबाकी से बयान दिया। उन्होंने कहा कि "इतना पढ़ा लिखा आदमी ऐसी बकवास कैसे कर सकता है।"

पीएम मोदी का भी फूटा था गुस्सा

कांग्रेस के ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर बड़े पैमाने पर विवाद पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई को कहा कि "देश के लोग शरीर के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।" तेलंगाना के वारंगल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा। कांग्रेस के ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर बड़े पैमाने पर विवाद पैदा हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि "मुझे कोई जितनी गाली दे, मुझे बिल्कुल गुस्सा नहीं आता है। मैं सब बर्दाश्त कर लेता हूं। लेकिन आज मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मेरे देशवासियों को कोई गाली दे। ये मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता।" पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि "कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शरीर के रंग के कारण उनके खिलाफ है। कांग्रेस उन्हें हराने की इतनी कोशिश क्यों कर रही थी?" उन्होंने कहा कि आज उन्हें इस बात का कारण पता चला। पीएम मोदी ने कहा कि "शहजादे राहुल गांधी आपको इस बात का जवाब देना होगा।"

केएल शर्मा को दी शुभकामनाएं

ANI को दिए गए इंटरवियू में उन्होंने अमेठी की भी चर्चा की। उन्होंने अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 1999 में अमेठी सोनिया गांधी जब लोकसभा चुनाव में उतरी तभी से अमेठी, रायबरेली, सुल्तानगंज और आसपास के क्षेत्रों में लोगों से जुड़ाव हुआ।

अमेठी से चुनाव लड़ेंने की इच्छा जताई थी रॉबर्ट वाद्रा ने

रॉबर्ट वाद्रा ने हाल ही में कहा था कि "अमेठी के लोग मुझसे उम्मीद करते हैं कि अगर मैं संसद सदस्य बनने का फैसला करता हूं तो मैं उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूंगा। वर्षों तक गांधी परिवार ने रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कड़ी मेहनत की है।" उन्होंने आगे कहा कि "अमेठी के लोग वर्तमान सांसद से वास्तव में परेशान हैं, उन्हें लगता है कि उन्होंने उन्हें चुनकर गलती की है।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in