Lok Sabha Election: पवन सिंह का भाजपा से हुआ मोह भंग कर दिया बड़ा ऐलान, बिहार की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह ने आज बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे की घोषणा कर दी है।
Bhojpuri star Pawan Singh
Bhojpuri star Pawan SinghRaftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह ने आज बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे की घोषणा कर दी है। पवन सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी।'

बाबुल सुप्रियो लगातार पवन सिंह पर साध रहे थे निशाना

आपको बता दें कि बीजेपी ने पवन सिंह को इससे पहले बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उस बंगाल में पवन सिंह का जोरदार विरोध समय उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह कयास लगा रहें थे कि बीजेपी उनको बिहार से चुनाव लड़ाएगी, लेकिन आसनसोल से पवन सिंह की उम्मीदवारी के ऐलान के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया। इससे पवन सिंह को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई थी। टीएमसी के नेता बाबुल सुप्रियो लगातार पवन सिंह पर निशाना साध रहे थे।

जेडीयू के खाते में है काराकाट लोकसभा सीट

बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट इस समय जेडीयू के खाते में है। यहां से 2019 के लोकसभा चुनाव में महाबली सिंह चुनाव जीते थे। उन्हें 3,98,408 वोट मिले। जबकि रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को 3,13,866 मत हासिल हुए थे। आसनसोल बीजेपी का टिकट ठुकराने के बाद पवन सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अब उन्होंने अपनी सीट का ऐलान कर दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in