LS Election 2024: सुबह 11 बजे तक; वायनाड में वोटिंग जारी, राहुल गांधी के गढ़ पर टिकी सबकी नजरें

Wayanad, Kerala: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की लगातार वोटिंग जारी है। केरल के वायनाड लोकसभी सीट पर सबकी नजर राहुल गांधी पर टिकी हुई है।
Rahul Gandhi 
LS Election 2024
Rahul Gandhi LS Election 2024Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल के वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी दूसरी बार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। दूसरे चरण में इस सीट पर आज सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई है। वोटर टर्न आउट ऐप के डाटा के अनुसार, सुबह 11 बजे तक केरल में 25.61% वोट पड़े हैं। वहीं वायनाड लोकसभा सीट पर अबतक 26.35% वोट शेयर है।

वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी मैदान में उतरे

केरल की 20 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। इस बीच केरल की हॉटसीट वायनाड पर सबसे अधिक चर्चाओं में है। कांग्रेस नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने वाले विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी का गढ़ है। 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से 4.31 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने एलडीएफ उम्मीदवार पीपी सुनीर को हराकर 64.94 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। NDA ने बीडीजे (एस) नेता तुषार वेल्लापल्ली को मैदान में उतारा था। हालांकि, इस बार राहुल गांधी के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। CPI (M) से एनी राजा और BJP का प्रतिनिधित्व करने वाले केरल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन दुर्जेय इस बार राहुल गांधी को चुनावी मैदान में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने जनता से की वोट की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जनता को संदेश लिखा और कह- "मेरे प्यारे देशवासियों! देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार ‘चंद अरबपतियों’ की होगी या ‘140 करोड़ हिंदुस्तानियों’ की। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और ‘संविधान का सिपाही’ बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करे।

केरल की जिन 20 सीटों पर होगा चुनाव उनमें अबतक इतना पड़ चुका है मतदान

1. अलपुझा: 26.92%

2. अलथुर: 25.91%

3. अत्तिंगल: 25.99%

4. चलाकुडी: 27.68%

5. एर्नाकुलम: 25.93%

6. इडुक्की: 26.46%

7. कन्नुर: 27.25%

8. कासरगोड: 26.39%

9. कोल्लाम: 26.19%

10. कोट्टयाम: 26.75%

11. कोझिकोड: 25.94%

12. मल्लापुरम: 24.63%

13. मवलिक्करा: 26.68%

14. पलक्कड़: 26.59%

15. पतनमतिट्टा: 24.24%

16. पोन्नानी: 21.72%

17. तिरुवंतपुरम: 23.18%

18. त्रिशुर: 26.42%

19. वडकरा: 23.58%

20. वायनाड: 26.35%

वोटर टर्न आउट ऐप के डाटा के अनुसार, 11 बजे तक केरल के कन्नुर लोकसभा सीट मतदान के मामले में पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। अबतक 27.25% लोगों ने यहां वोट दिया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in