LS Poll 2024: थर्ड फेज में 7 मई को इन VIP कैंडिडेटस की किस्मत दांव पर, अमित शाह से लेकर अधीर रंजन चौधरी शामिल

New Delhi: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। 7 मई को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 93 सीटों पर मतदान होगा।
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024 Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। 9 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से कुछ ऐसी सीटें है जिनपर हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा क्षेत्र में भी तीसरे चरण में वोटिंग होगी।

गांधीनगर से अमित शाह चुनावी मोड में

गुजरात के गांधीनगर से बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दूसरी बार टिकट दिया है। यूं तो गुजरात को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर बीजेपी ने कमल खिलाया था। इस बार इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। गुजरात में बीजेपी को मात देना सभी दलों के लिए टेढ़ी खीर मालूम होती है।

मुर्शिदाबाद से अधीर रंजन चौधरी देंगे बीजेपी और तृणमूल को टक्कर

कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट से लगातार जीतते आए हैं। मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट पर आज तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया है। इस बार मुर्शिदाबाद में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। जिसमें बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस भी शामिल है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और CPI (M) इंडिया गठबंधन में रहकर साथ में चुनाव लड़ रही है।

मैनपुरी से डिंपल यादव मैदान में

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होंगे। समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी लोकसभा सीट पर पिछले 3 दशकों से यादव परिवार का कब्जा रहा है। अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें, कन्नौज में चौथे चरण में मतदान होगा।

राजा-महाराजा भी लड़ेंगे चुनाव

राजघराने से रिश्ता रखने वाले बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र में जमकर चुनाव-प्रचार किया था। उन्होंने इस दौरान जनता से वोट देने की अपील भी की थी।

मामा जी विदिशा से बहनों के लिए उतरेंगे मैदान में

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने लोकसभा का टिकट थमा दिया है। चौहान अपनी परंपरागत विदिशा लोकसभा सीट से मैदान में उतरे हैं। उनको महिला वोटों का फायदा हो सकता है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में 'लखपति दीदी योजना' ने उन्हें 'मामा' का टायटल दिलाया। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

बारामती में ननंद-भाभी आमने-सामने

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने लोकसभा चुनाव के लिए बारामती लोकसभा क्षेत्र से उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा है। उन्हें टक्कर देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( SP) के सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सूले भी मैदान में हैं। बारामती NCP का गढ़ है। NCP का दो भागों में विभाजित होने के बाद, बारामती पर सस्पेंस बन गया है। अब देखना ये है कि किस NCP के खाते में बारामती की जनता वोट बरसाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in