Lok Sabha Poll: यूपी की 10 सीटों पर शुरू हुई वोटिंग, किसके खाते में जनता देगी वोट?

UP News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
Lok Sabha Poll
Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान, जिन जिलों में मतदान हो रहे हैं, वहां स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी है और दूसरे सरकारी दफ्तर भी बंद रखे गए हैं।

किन सीटों पर होगा मतदान?

तीसरे चरण में होने वाले मतदान में 10 सीटों पर मतदान जारी है। जिनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को टिकट दिया है। सबकी नजरें मैनपुरी पर टिकी हुई हैं। उनके खिलाफ बीजेपी ने मैनपुरी के वर्तमान विधायक जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। जयवीर सिंह योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री भी हैं।

बदायूं लोकसभा सीट से आदित्य यादव उतरे मैदान में

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी शुरुआत कर रहे हैं। इस सीट पर 2014 में उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने भी चुनाव लड़ा था। यादव परिवार के सदस्यों के अलावा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि हाथरस से लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से हैट्रिक की तैयारी में

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सीट पर कल्याण सिंह ने 2009 में जन क्रांति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

बीजेपी ने पांच नए चेहरों पर खेला दांव

बरेली में बसपा प्रत्याशी मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद अब ये मुकाबला बीजेरी के छत्रपाल सिंह गंगवार और सपा के प्रवीण सिंह एरन के बीच सिमट गया है। तीसरे चरण में बीजेपी ने पांच नए चेहरों को टिकट दिया है। जिनमें बरेली से छत्रपाल गंगवार, बदांयू से दुर्विजय सिंह शाक्य, हाथरस-एससी से अनूप प्रधान बाल्मीकि, फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह और मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह शामिल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in