Lok Sabha Poll: कन्नौज से SP ने तेज प्रताप यादव को थमाया टिकट, अखिलेश यादव और लालू यादव से है गहरा रिश्ता

UP News: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभी सीट से अखिलेश यादव के चचरे भाई तेज प्रताप यादव रणभूमि में उतरेंगे। सपा ने आज दो उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट का ऐलान किया।
Tej Pratap Yadav
Lok Sabha Poll
Tej Pratap Yadav Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के चचरे भाई तेज प्रताप यादव को इस बार कन्नौज संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वे मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर मैनपुरी की सीट को सपा के खाते में डाला था। उन्हें अखिलेश यादव की करीबी भी माना जाता है।

जानें कौन हैं तेज प्रताप यादव?

तेज प्रताप यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं वे अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। सपा के फाउंडर मुलायम सिंह यादव के भाई रतन सिंह यादव के वे पोते हैं उनके पिता का नाम रणवीर सिंह यादव है और उनकी माता का नाम मृदुला यादव है। आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू यादव के दामाद हैं। लालू यादव की छोटी बेटी राज लक्ष्मी से इनकी शादी 2015 में हुई थी। यह शादी खूब चर्चा में रही थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी वर-वधू को आशीष देने पहुंचे थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा में हुई है, जबकि एमिटी विवि से बीकॉम किया है। उन्होंने इंग्लैंड के लीड्स यूनिवर्सिटी से एमएससी की पढ़ाई की है। सांसद रहने से पहले वह सैफई के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। उनके पिता भी सैफई के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।

सपा ने दो सीटों के उम्मीदवारों का किया ऐलान

समाजवादी पार्टी ने आज लोकसभी चुनाव में उतरने वाले दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। जिसमें तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल था। पार्टी ने बलिया से सनातन पांडे को टिकट दिया है। बलिया संसदीय सीट पर सपा और कांग्रेस में तनातनी चल रही थी। हालांकि, उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारे के समय दोनों दलों में बलिया सीट को लेकर सियासी गहमागहमी नजर आई थी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in