Lok Sabha Poll: सपा के गढ़ मैनपुरी में तीसरे चरण में होगी वोटिंग, साइकिल पर सवार डिंपल यादव देंगी टक्कर

UP News: उत्तर प्रदेश की हॉटसीट मैनपुरी में सपा के गढ़ में यादव परिवार की बहू डिंपल यादव मैदान में उतरी हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
Dimple Yadav 
Lok Sabha Poll
Dimple Yadav Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीते 10 सालों में यूपी की सियासत ने कई बदलाव देखे हैं। तमाम सियासी किलों पर बीजेपी कमल खिला चुकी है। सिर्फ मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी में बीजेपी अबतक नाकामयाब रही है। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को पार्टी ने टिकट दिया है। तीसरे चरण में 7 मई को होने वाली वोटिंग में मैनपुरी लोकसभा सीट भी शामिल है।

चार दशक से यादव सांसद

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र यादव बाहुल्य होने के कारण मुलायम सिंह यादव और सपा का मजबूत किला माना जाता है। 1984 से लेकर 2019 तक लगातार इस सीट से यादव सांसद ही जीतते रहे हैं। 1994 में बलराम सिंह यादव कांग्रेस के टिकट पर जीते। 1989 और 1991 में कवि उदय प्रताप ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुलायम सिंह 1996 में पहली बार इस सीट से सांसद चुने गए थे। फिर 1998 और 1999 में हुए लोकसभा चुनावों में बलराम सिंह यादव सपा के टिकट पर जीते। 2004 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव मैनपुरी के सांसद बने। 2009 और 2014 में मुलायम सिंह सांसद बने। फिर उपचुनाव में उनके पोते तेज प्रताप सांसद बने। 2019 में मुलायम फिर सांसद बने मगर उनके निधन से रिक्त सीट पर उपचुनाव हुआ। जिसमें उनकी पुत्र वधु डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज शाक्य को हराकर यह सीट जीत ली। इस बार फिर डिंपल यादव चुनावी मैदान में उतरी हैं।

बीजेपी ने चला नया दांव

बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। जयवीर सिंह वर्तमान में मैनपुरी विधानसभा सीट से ही विधायक हैं। आपको बता दें कि मैनपुरी लोकसभा में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिनमें मैनपुरी, करहल, भोगांव, किशनी और जसवंत नगर सीटें शामिल हैं। इनमें मैनपुरी और भोगांव सीटें बीजेपी के पास हैं, जबकि बाकी तीन पर सपा का कब्जा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in