Lok Sabha Poll: कन्हैया कुमार को दिल्ली से लोकसभा टिकट दे सकती है कांग्रेस : सूत्र

New Delhi: JNU के पूर्व छात्र और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार इस बार भी लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारियों में हैं। इस बीच दिल्ली से उन्हें टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं।
Kanhaiya Kumar 
Lok Sabha Poll
Kanhaiya Kumar Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस पार्टी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पार्टी में आई 3 सीटों में से 1 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कन्हैया को भी टिकट मिल सकता है। कांग्रेस ने अबतक दिल्ली लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

2019 लोकसभा चुनाव में लड़ा था चुनाव

कन्हैया कुमार वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के प्रभारी हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी CPI (M) के उम्मीदवार के रूप में बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन असफल रहे थे। उसके बाद वे CPI (M) से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए।

कन्हैया दिल्ली से उतर सकते हैं मैदान में

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अप्रैल को हुई सबसे कांग्रेस की बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान कन्हैया कुमार को दिल्ली की 1 सीट से मैदान में उतारने पर चर्चा की गई।

दिल्ली की 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ नेताओं की टुकड़ी कन्हैया कुमार को मैदान में उतारने के विचार कर रही है। लेकिन, इसमें कहा गया है कि अंतिम फैसला 13 अप्रैल को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान लिया जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा, पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में उम्मीदवारों पर भी चर्चा होगी। AAP के साथ सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि AAP पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और नई दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

BJP ने सातों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

जहां AAP ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं किए हैं। BJP ने दिल्ली में सभी 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मौजूदा BJP सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर सभी मौजूदा सांसदों को बदल दिया। दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान एक ही दिन होंगे। राजधानी में 25 मई को छटें चरण में चुनाव होगा। BJP ने 2019 में राष्ट्रीय राजधानी की सभी 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in