Lok Sabha Poll: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व MLAs नीरज बसोया और नसीब सिंह ने दिया इस्तीफा; बताई वजह

New Delhi: दिल्ली में कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के गठबंधन से नाराज होकर पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
Naseem Singh (L)
Neeraj Basoiya (R)
Lok Sabha Poll
Naseem Singh (L) Neeraj Basoiya (R) Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने आज पार्टी को इस्तीफा सौप दिया। उन्होंने इसका कारण दिल्ली में इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर नाराज होकर इस्तीफा दिया। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व विधायकों ने कहा- "AAP के साथ गठबंधन बेहद अपमानजनक था"।

AAP के साथ गठबंधन पर कांग्रेस की दिल्ली यूनिट में नाराजगी

कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने कहा कि "दिल्ली में आम आदमी पार्टी पिछले 7 सालों से कई घोटालो में शामिल है। AAP के तीन सबसे बड़े नेता- अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं। AAP पर दिल्ली शराब घोटाला और दिल्ली जल बोर्ड घोटाला जैसे कई घोटालो में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।"

अरविंदर सिंह लवली ने भी दिया इस्तीफा

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के कैंपेन से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद मीडियाकर्मियों को उन्होंने बताया कि "उनका इस्तीफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दुख को बयां करता है। उन्होंने कहा कि हम इस बात से दुखी हैं कि पार्टी जिन आदर्शों के लिए पिछले 7-8 सालों से लड़ रही है, आज उन्हीं से समझौता कर रही है।"

आम आदमी पार्टी से गठबंधन की बताई वजह

लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का कारण बताते हुए इस्तीफा दे दिया। यह कदम लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक झटका था। लवली ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन के खिलाफ थी लेकिन पार्टी आलाकमान इस पर आगे बढ़े। उन्होंने 28 अप्रैल को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने त्याग पत्र में कहा, "दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in