Lok Sabha Poll: कांग्रेस नेता केएल शर्मा ने अमेठी से भरा नामांकन, प्रियंका गांधी ने की जनता से वोट की अपील

UP News: अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने आज नामांकन भर दिया है। इस बीच किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में प्रियंका गांधी ने अमेठी में चुनावी रैली को संबोधित किया।
Kishori Lal Sharma 
Lok Sabha Poll
Kishori Lal Sharma Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा ने आज अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। प्रियंका गांधी ने अमेठी में केएल शर्मा के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा- "मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। केएल शर्मा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ इकठ्ठा हो गई।"

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- "मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी केएल शर्मा को जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा?

किशोरी लाल शर्मा मूल रुप से पंजाब के रहने वाले हैं। 1983 में उन्होंने अमेठी में कदम रखा। किशोरी लाल शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी रह चुके हैं। 1991 में राजीव गांधी के निधन के बाद, शर्मा ने अमेठी में कांग्रेस के प्रति अपना समर्पण जारी रखा। उन्हें अभी भी गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। 1999 में सोनिया गांधी जब अमेठी से चुनाव के लिए खड़े हुए थे। तब उन्होंने चुनाव रैलियों से लेकर चुनाव के बाद तक उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से 1999 में सोनिया गांधी की प्रारंभिक चुनावी जीत की उम्मीद बढ़ गई थी। इसके बाद, सोनिया गांधी ने रायबरेली का रुख किया। 2004 में जब राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा के लिए चुने गए तो शर्मा ने अमेठी और रायबरेली दोनों में पार्टी के मामलों का प्रबंधन करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का विस्तार किया। वे केवल उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहे कांग्रेस पार्टी के प्रति शर्मा के समर्पण ने उन्हें बिहार और पंजाब में भी उनके प्रयासों के कारण सराहा गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in