Lok Sabha Poll: BJP ने जारी किया अपना चुनावी 'संकल्प पत्र', जनता को मिली 'मोदी की गारंटी', ये बड़े वादे शामिल

New Delhi: BJP ने नई दिल्ली में चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। इसकी थीम पार्टी ने संकल्प पत्र रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे मोदी की गारंटी करार दिया है।
PM Modi, Amit Shah, Rajnath Singh, JP Nadda, Nirmala Sitharaman 
Lok Sabha Poll
PM Modi, Amit Shah, Rajnath Singh, JP Nadda, Nirmala Sitharaman Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली में BJP मुख्यालय में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने GYAN पर फोकस किया इसका मतलब है (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति)।

मोदी की गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि BJP GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति) को आगे लेकर जा रही है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना ये मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री ने चारों वर्गों से एक-एक व्यक्ति को एक-एक संकल्प पत्र हाथ में सौंपा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आने वाले अगले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे और ये मोदी की गारंटी होगी।

BJP ने घोषणापत्र में क्या कहा?

1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकल्प पत्र में युवाओं की आकांक्षों को महत्व दिया गया है।

2. फ्री राशन योजना जारी रहेगी।

3. जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा और सस्ती दवाएंं मिलेंगी।

4. 5 लाख तक फ्री इलाज का मिलेगा फायदा।

5. 70 साल तक के हर वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत शामिल किया जाएगा। थर्ड जेंडरों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

6. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाने की योजना बनेगी। इस योजना के तहत दिवयांगजनों को भी आवास प्राप्त होगा।

7. उज्जवला योजना, पीएम किसान निधि योजना, सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जारी रखा जाएगा।

8. 10 साल नारी को समर्पित रहे आने वाले 10 सालों में नारियों की भागीदारी बढ़ेगी।

9. 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनने का अवसर मिलेगा।

10. गरीबों की थाली पोषण वाली होगी।

11. डेयरी सहकारिता समिति में भागीदारी बढ़ेगी।

12. किसानों की मदद के लिए दलहम और तिलहम में आत्मनिर्भर बनाएंगे।

13. ऑरगेनिक खेती पर फोकस किया जाएगा।

14. नैनो यूरिया का ज्यादा उपयोग किया जाएगा। फूड प्रोसेसिंग हब में भारत अगले कदम की ओर बढ़ेगा।

15. आर्टिकल 370 को हटाया गया और CAA लागू किया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in