Lok Sabha Poll: अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

New Delhi: दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे बीजेपी में शामिल हो गए, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनका स्वागत किया।
Arvinder Singh Lovely 
Lok Sabha Poll
Arvinder Singh Lovely Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सामने वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ कांग्रेस के 4 नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली।

कौन-कौन हुए बीजेपी में शामिल?

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में अरविंदर सिंह लवली के अलावा कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, नसीब सिंह और दिल्ली युवा कांग्रेस प्रमुख अमित मलिक भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें, अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को कांग्रेस के चुनाव अभियान से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली में AAP के साथ इंडी गठबंधन से नाराज थे अरविंदर सिंह लवली

कुछ दिन पहले कांग्रेस के चुनाव अभियान से इस्तीफा सौपनें के बाद अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, "हम साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कभी नहीं कहा कि हम उन्हें क्लीन चिट दे रहे हैं या स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण का श्रेय दे रहे हैं, जो वास्तविकता से बहुत दूर है।" उन्होंने आगे कहा, "जो लोग कह रहे हैं कि मैंने टिकट बंटवारे से नाराज होकर इस्तीफा दिया है, ऐसा नहीं है। आप सभी जानते हैं कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों का परिचय दिया था।"

नीरज बसोया और नसीब सिंह ने बताई पार्टी छोड़ने की वजह

कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने कांग्रेस पार्टी को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा- इसका कारण दिल्ली में इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर नाराज होकर इस्तीफा दिया। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व विधायकों ने कहा- "AAP के साथ गठबंधन बेहद अपमानजनक था"। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने कहा कि "दिल्ली में आम आदमी पार्टी पिछले 7 सालों से कई घोटालो में शामिल है। AAP के तीन सबसे बड़े नेता- अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं। AAP पर दिल्ली शराब घोटाला और दिल्ली जल बोर्ड घोटाला जैसे कई घोटालो में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in