Lok Sabha Phase 3 Election Live: सुबह 9 बजे तक; मध्य प्रदेश-बंगाल में सबसे अधिक मतदान, महाराष्ट्र की चाल धीमी

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग प्रतिशत जारी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने पहले दो घंटे का वोटिंग प्रतिशत सार्वजनिक किया है।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 2024 (LokSabha Election 2024) के तीसरे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में मतदान किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारत निर्वाचन आयोग सुबह 9 बजे मतदान प्रतिशत जारी किया है। इसके अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान हुआ है। यहां 14.60 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां 14.22 प्रतिशत मतदान किया गया है। वहीं, सबसे कम महाराष्ट्र में वोट डाले गए हैं। यहां केवल 6.64 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

किस प्रदेश में कितनी वोटिंग?

  • पश्चिम बंगाल-14.60

  • एमपी-14.22

  • छत्तीसगढ़-13.24

  • यूपी-11.13

  • गोवा-11.83

  • दमन और दीव-10.13

  • असम-10.12

  • बिहार-10.03

  • गुजरात-9.83

  • कर्नाटक-9.45

  • महाराष्ट्र-6.64

इन राज्यों की इतनी सीटों पर हो रही वोटिंग

आज उत्तर प्रदेश (10), बिहार (5), मध्य प्रदेश (8), पश्चिम बंगाल (4),छत्तीसगढ़ (7), असम (4), गोवा (2), गुजरात (26), कर्नाटक (14), महाराष्ट्र (11) दादरा, नगर हवेली और दमन और दीव (2) सीटों पर वोटिंग की जारी है।

इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में गुजरात की गांधीनगर सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, कर्नाटक की धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी, मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

विपक्ष से मैदान में ये प्रमुख उम्मीदवार

विपक्षी उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, पश्चिम बंगाल की बेरहामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह, महाराष्ट्र की बारामती सीट से NCP की सुप्रिया सुले, असम की धुबरी सीट से AIDUF के इत्र कारोबारी बदरुद्दीन अजमल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in