Loksabha Phase 3 Election Live: सुबह 11 बजे तक; मतदान में बंगाल का दबदबा, 32.82% वोटिंग, महाराष्ट्र काफी पीछे

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का दूसरा मतदान प्रतिशत जारी हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत सार्वजनिक किया है।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 2024 (LokSabha Election 2024) के तीसरे चरण का मतदान अब बढ़ रहा है। सुबह 7 बजे से जारी मतदान का दूसरा प्रतिशत भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया है। आयोग के अनुसार, सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ है। यहां 32.82 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां 30.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, सबसे कम महाराष्ट्र में वोट डाले गए हैं। यहां सिर्फ 18.18 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितना प्रतिशत मतदान?

पश्चिम बंगाल-32.82

एमपी-30.21

छत्तीसगढ़-29.90

यूपी-26.12

गोवा-30.94

दमन और दीव-24.69

असम-27.34

बिहार-24.41

गुजरात-24.35

कर्नाटक-24.48

महाराष्ट्र-18.18

इन राज्यों की इतनी सीटों पर हो रही वोटिंग

आज उत्तर प्रदेश (10), बिहार (5), मध्य प्रदेश (8), पश्चिम बंगाल (4),छत्तीसगढ़ (7), असम (4), गोवा (2), गुजरात (26), कर्नाटक (14), महाराष्ट्र (11) दादरा, नगर हवेली और दमन और दीव (2) सीटों पर वोटिंग की जारी है।

इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में गुजरात की गांधीनगर सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, कर्नाटक की धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी, मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

विपक्ष से मैदान में ये प्रमुख उम्मीदवार

विपक्षी उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, पश्चिम बंगाल की बेरहामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह, महाराष्ट्र की बारामती सीट से NCP की सुप्रिया सुले, असम की धुबरी सीट से AIDUF के इत्र कारोबारी बदरुद्दीन अजमल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in