Election: मतदान प्रतिशत में त्रिपुरा रहा सबसे आगे, बंगाल के वोटरों ने दिखाया दम, बिहार के मतदाता रहें फिसड्डी

Lok Sabha Election: जहां अब तक कुल 79.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ है जाहां 77.57% वोट डाले गए हैं। वहीं सबसे कम मतदान प्रतिशत बिहार का 47.74% रहा है।
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024 Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सफलता पूर्वक मतदान हो चुका है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने अब तक के मतदान प्रतिशत के आकड़े जारी कर दिए है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत त्रिपुरा में हुआ है। जहां अब तक कुल 79.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ है जाहां 77.57% वोट डाले गए हैं। वहीं सबसे कम मतदान प्रतिशत बिहार का 47.74% रहा है। इसके साथ मध्य प्रदेश में 63.50%, मेघालय में 70.87%, उत्तर प्रदेश में 57.66% वोट पड़ चुके हैं।

कहां-कितना प्रतिशत मतदान?

पश्चिम बंगाल - 77.57%

त्रिपुरा - 79.94%

मध्य प्रदेश - 63.50%

मेघालय - 70.87%

उत्तर प्रदेश - 57.66%

छत्तीसगढ़ - 63.41%

असम - 71.43%

राजस्थान - 51.16%

जम्मू कश्मीर - 65.08%

उत्तराखंड - 53.65%

इन राज्यों में ये है वोटिंग प्रतिशत

मिजोरम - 54.18%

बिहार - 47.74%

अंडमान निकोबार द्वीप समूह - 56.87%

तमिलनाडु - 62.19%

नगालैंड - 56.77%

मणिपुर - 68.62%

महाराष्ट्र - 55.35%

लक्षद्वीप - 59.02%

पुडुचेरी - 73.25%

सिक्किम - 68.06%

अरुणाचल प्रदेश- 65.49%

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in