Shivraj Singh Chauhan (L)
Jyotiraditya Scindia (R)
Lok Sabha Election Phase 3
Shivraj Singh Chauhan (L) Jyotiraditya Scindia (R) Lok Sabha Election Phase 3Raftaar.in

Lok Sabha Election Phase 3: दोपहर 3 बजे तक; MP की 9 सीटों पर 54.09% वोटिंग, मामा और महाराजा की किस्मत दांव पर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में आज तीसरे चरण में गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं तो विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश की गुना और विदिशा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, मध्य प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 54.09% वोटिंग हुई है। वहीं गुना लोकसभा सीट में दोपहर 3 बजे तक 60.16% वोट पड़े हैं। विदिशा लोकसभा सीट में 59.87% तक वोटिंग हुई है।

राजा-महाराजा भी लड़े रहे चुनाव

राजघराने से रिश्ता रखने वाले बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र में जमकर चुनाव-प्रचार किया था। उन्होंने इस दौरान जनता से वोट देने की अपील भी की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपरी में वोट डाला।

मामा जी विदिशा से बहनों के लिए उतरेंगे मैदान में

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने लोकसभा का टिकट थमा दिया है। चौहान अपनी परंपरागत विदिशा लोकसभा सीट से मैदान में उतरे हैं। उनको महिला वोटों का फायदा हो सकता है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में 'लखपति दीदी योजना' ने उन्हें 'मामा' का टायटल दिलाया। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में आज वोट डाला और जनता से वोट देने की अपील की।

मध्य प्रदेश की कुल 9 सीटों पर होगा मतदान

1. मुरैना: 48.23%

2. विदिशा: 59.87%

3. गुना: 60.16%

4. सागर: 53.08%

5. राजगढ़: 63.69%

6. भिंड: 44.18%

7. ग्वालियर: 49.60%

8. भोपाल: 50.16%

9. बेतुल: 59.63%

12 राज्य, 93 लोकसभा सीटें

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, गोवा, महाराष्ट्र, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, कर्नाटक और गुजरात में आज मतदान जारी है। मध्य प्रदेश में वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक राजगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे अधिक वोटिंग हुई है। इस सीट पर अबतक 63.69% वोटिंग हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर, भिंड लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम वोटिंग हुई है। भिंड का वोटिंग परसेंटेज 44.18% तक पहुंचा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in