मनीष कश्यप ने सुनाई अपनी अधूरी लव स्टोरी, फेल होने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत; इस तरह पास की इंजीनियरिंग

Manish Kashyap: मनीष कश्यप अपने चुनाव प्रचार के अंदाज के लिए तो जाने ही जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Manish Kashyap
Manish Kashyapraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वह अपने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए छोटी छोटी सभा कर रहे हैं। उनके भाषणों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वह खुलकर अपने मुद्दे जनता के सामने रख रहे हैं। मनीष कश्यप छोटी छोटी सभा करके जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कह रहे हैं। मनीष कश्यप निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें अभी तक सिम्बॉल नहीं मिला है।

जिसके कारण उनका प्यार आगे नहीं बढ़ पाया

मनीष कश्यप अपने चुनाव प्रचार के अंदाज के लिए तो जाने ही जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। दरअसल इस वायरल वीडियो में मनीष कश्यप अपने कॉलेज के समय की अधूरी लव स्टोरी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। मनीष एक कार्यक्रम में युवाओं को अपनी कॉलेज के समय की अधूरी लव स्टोरी को बता रहे हैं। वह युवाओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि उन्हें अपने कॉलेज की एक सबसे खूबसूरत लड़की से प्यार हो गया था। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी जेब में पैसे नहीं हुआ करते थे। जिसके कारण उनका प्यार आगे नहीं बढ़ पाया।

मनीष कश्यप ने लोगों को प्रेणना देने का भी काम किया

मनीष कश्यप ने लोगों को प्रेणना देने का भी काम किया। उन्होंने बताया कि वह इंजीनियरिंग की परीक्षा में फेल भी हो गए थे। उनके शिक्षक तो कहने लगे थे कि तुम्हारा प्लेसमेंट नहीं होगा। मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शिक्षक को सीना ठोक कर कहा कि मेरा प्लेसमेंट होगा। मनीष ने आगे कहा कि फाइनल सेमेस्टर में वह फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। यह बात ठीक है कि हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। जिस तरह से मनीष कश्यप फेल होने के बाद भी हार नहीं माने और मेहनत के बल पर फर्स्ट डिवीजन में पास हुए। उसी तरह से हर इंसान अपने जीवन की कठिनाई से लड़कर सफलता की राह में चल सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in