Bima Bharti
Bima Bhartiraftaar.in

Bihar News: पूर्णिया से RJD उम्मीदवार बीमा भारती के PA के पास से मिले 10 लाख रुपये, वोटिंग से ऐन पहले गिरफ्तार

Bihar News: हिरासत में लिए गए दोनों लोग महागठबंधन में RJD की उम्मीदवार बीमा भारती के करीबी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर कल यानी 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा के चुनाव होने है। बिहार पुलिस ने पूर्णिया में चुनाव से ठीक एक दिन पहले दो लोगो को 10 लाख रुपये के साथ हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों लोग महागठबंधन में RJD की उम्मीदवार बीमा भारती के करीबी हैं। दोनों बीमा भारती के पीए हैं।

पूर्णिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है

पीए अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल दोनों स्कॉर्पियों गाड़ी में कही जा रहे थे। रास्ते में रूपौली थाना की पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बीमा भारती के दोनों पीए इस वाहन जांच के दौरान 10 लाख रु के साथ पुलिस द्वारा पकड़े जाते हैं। बिहार के पूर्णिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। एसपी ने जानकारी दी कि बीमा भारती के दोनों पीए से बरामद किए गए 10 लाख रुपये की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा की यह पता लगाया जा रहा हैं कि ये पैसे कहां से आये और इसको कहां ले जाया जा रहा था। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि मामला क्या है।

इस घटना के बाद वहां की राजनीति और गरमा गयी है

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट हाल में काफी चर्चा में बनी हुई थी। अब इस घटना के बाद वहां की राजनीति और गरमा गयी है। दरअसल महागठबंधन ने इस लोकसभा सीट से पप्पू यादव का टिकट काट कर राजद की बीमा भारती को दे दिया था। जिसके बाद पप्पू यादव ने नाराज होकर पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। आखिर में उन्होंने इस सीट से अपना नामांकन कर लिया। कांग्रेस ने भी उन्हें ऐसा न करने के लिए चेतावनी दी थी। लेकिन पप्पू यादव ने कहा था कि वे पूर्णिया लोकसभा सीट को नहीं छोड़ सकते हैं। अब इस लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई होनी है। यहां महागठबंधन से बीमा भारती, जदयू से संतोष कुशवाहा और पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in