India General Election 2024: तीसरे चरण में 61.83 प्रतिशत वोटिंग, असम आया अव्वल, UP, महाराष्ट्र, गुजरात पीछे

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण में औसत 61.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
Lok Sabha Election Phase 3 voting
Lok Sabha Election Phase 3 votingESI Sveep

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग पूरी हो गई है। 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 92 सीटों पर तीसरे फेज़ में वोट डाले गए। इस फेज़ में औसत61.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इनमें सबसे ज्यादा वोटिंग असम में (75.30 प्रतिशत) और सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में (55.39 प्रतिशत) हुई।

किस राज्य में कितने वोट पड़े

असम- 75.30

बिहार- 56.55

छत्तीसगढ़- 67.33

दादरा एवं नगर हवेली- 66.61

दमन एवं दीव- 62.31

गोवा- 74.47

गुजरात- 56.91

कर्नाटक- 68.85

मध्य प्रदेष- 63.80

महाराष्ट्र- 55.39

उत्तर प्रदेश- 57.34

पश्चिम बंगाल- 73.93

सूरत में नहीं हुआ चुनाव

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए असल शिड्यूल के हिसाब से तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन 7 मई को केवल 25 सीटों पर मतदान हुए। असल में सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भानी का नॉमिनेशन चुनाव आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया था। इसके बाद इस सीट के सभी निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके चलते इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को बिना चुनाव लड़े ही जीत मिल गई।

किस राज्य की कितनी सीटों पर हुई वोटिंग

तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश (10), बिहार (5), मध्य प्रदेश (8), पश्चिम बंगाल (4),छत्तीसगढ़ (7), असम (4), गोवा (2), गुजरात (25), कर्नाटक (14), महाराष्ट्र (11) दादरा, नगर हवेली और दमन और दीव (2) सीटों पर वोटिंग हुई।

तीसरे चरण में इन नेताओं की किस्मत थी दाव पर

तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला जनता ने किया। इनमें गुजरात की गांधीनगर सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, कर्नाटक की धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी, मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, पश्चिम बंगाल की बेरहामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह, महाराष्ट्र की बारामती सीट से NCP की सुप्रिया सुले, असम की धुबरी सीट से AIDUF के इत्र कारोबारी बदरुद्दीन अजमल शामिल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in