Chhattisgarh Blast 
India Election
Chhattisgarh Blast India ElectionRaftaar.in

India Election: चुनाव के बीच बस्तर जिले में बड़ा हादसा, बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट, 1 CRPF जवान घायल

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बीच आज बस्तर जिले के बीजापुर इलाके में ब्लास्ट हुआ। जिसमें 1 CRPF जवान घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर इलाके में आज पहले चरण के चुनाव के बीच ब्लास्ट हुआ। चुनाव की ड्यूटी के दौरान, CRPF के सहायक कमांडेंट घायल हो गए हैं। घायल जवान को इलाज के लिए भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुए ब्लास्ट?

बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र में आज UBGL (Under Barrel Grenade Launcher) शेल फटने से CRPF जवान के घायल होने की पुष्टि हुई है। इस घटना को एक्सीडेंटली ब्लास्ट बताया जा रहा है। क्योंकि अबतक यहां से नक्सली हमले की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में तैनात था। यह हादसा तब हुआ जब, पोलिंग बूथ से 500 m की दूरी पर सुरक्षा बल गलगाम इलाके में ड्यूटी पर थे। यह क्षेत्र बीजापुर जिला मुख्यालय से 50-55 KM की दूरी पर है। यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। ऐसे में इस ब्लास्ट की शंका नक्सलियों पर उठती है। लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इस हफ्ते में छत्तीसगढ़ पुलिस और आर्मी जवानों ने 79 नक्सलियों को मार गिराया है। इस इनकाउंटर के बाद, इलाके में तनाव और खौफ का माहौल पैदा होने की आशंका है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने भारी सुरक्षा बलों की संख्या को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया है।

बस्तर की सीट पर आज हो रहा मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा आते हैं। इन जगहों पर कुल 1957 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मतदान केंद्र दंतेवाड़ा जिले में हैं, इसकी संख्या 273 है। वहीं सबसे कम 212 मतदान केंद्र बस्तर विधानसभा में हैं। इसके नारायणपुर में 265, जगदलपुर में 247, कोण्डागांव में 242, चित्रकोट में 240, बीजापुर में 245 और कोंटा में 233 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 234 केंद्रों की शिटिंग भी की गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in