Loksabha Elections 2024: मतदान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा बयान, बोले- दो साल से...

Loksabha Elections 2024 Phase 1: आज 102 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोट डाले गए हैं। दूसरे नंबर पर त्रिपुरा है।
लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व आज से शुरू हो गया है। पहले चरण में आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आम लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सब कुछ ठीक है। वास्तव में तैयारी दो साल पहले शुरू हुई थी। तैयारियों की विस्तृत शृंखला है।

पहले चरण में 16.86 करोड़ मतदाता

उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूची और मतदान केंद्रों को तैयार करने, उनके मार्गों का पता लगाने, बलों की तैनाती, संवेदनशील बूथों का पता लगाने, फिर बूथों पर सुविधाएं बनाने तक शामिल हैं। 16.86 करोड़ मतदाताओं वाले पहले चरण की वोटिंग के लिए 1.86 लाख मतदान केंद्रों पर सब कुछ तैयार हुआ है। हर बूथ पर बड़ी संख्या में मतदाता आकर मतदान कर रहे हैं।

युवा मतदाता हमारे राजदूत बनें : राजीव

राजीव ने कहा कि देखकर बहुत अच्छा लगा कि युवा मतदाताओं ने नामांकन किया है। युवाओं में बहुत उत्साह दिखा है। हमने युवाओं के बीच बहुत सारी जागरुकता गतिविधियां की हैं, जिससे किसी भी तरह की उदासीनता नहीं हो। ईवीएम का बटन दबाएं। यकीन है कि युवा मतदाता न केवल खुद मतदान करेंगे, बल्कि वे आयोग के राजदूत बनें। जितना संभव हो अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों को मतदान केंद्र पर लाएं।

सुबह 11 बजे तक कहां-कितना प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल - 33.56%

त्रिपुरा - 33.28%

मध्य प्रदेश - 30.46%

मेघालय - 31.65%

उत्तर प्रदेश -25.20%

छत्तीसगढ़ - 28.12%

असम - 27.22%

राजस्थान -22.51%

जम्मू कश्मीर -22.60%

उत्तराखंड -24.83%

इन राज्यों में इतनी वोटिंग प्रतिशत

मिजोरम - 25.94%

बिहार - 20.42%

अंडमान निकोबार द्वीप समूह - 21.82%

तमिलनाडु - 23.72%

नगालैंड - 22.50%

मणिपुर - 27.64%

महाराष्ट्र - 19.17%

लक्षद्वीप -16.33%

पुडुचेरी - 27.63%

सिक्किम -21.20%

अरुणाचल प्रदेश- 18.03%

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in