भाजपा ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम अपने स्टार प्रचारकों की सूची से हटाया, जानें कारण

Election Commission: बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने 40 स्टार प्रचारकों की नई सुधार की गई सूची भारतीय चुनाव आयोग(ECI) को सौंप दी है।
Eknath Shinde and Ajit Pawar
Eknath Shinde and Ajit Pawarraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने 12 अप्रैल 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का नाम अपने स्टार प्रचारकों की सूची से हटा लिया है। भारतीय जनता पार्टी को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में यह सुधार भारतीय चुनाव आयोग(ECI) के एक पत्र के बाद करना पड़ा है। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि भारतीय चुनाव आयोग(ECI) ने बीजेपी को लिखे पत्र में कहा था कि राजनीतिक दल किसी अन्य दलों के नेताओं के नाम अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं कर सकते हैं। जिसका भाजपा ने पालन करते हुए अपनी स्टार प्रचारक की सूची में सुधार किया है।

आगे नई सूची जारी होने तक इसे वैध माना जाए

बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने 40 स्टार प्रचारकों की नई सुधार की गई सूची भारतीय चुनाव आयोग(ECI) को सौंप दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र में लिखा कि इस सूची को महाराष्ट्र के लिए चौ​थे और पांचवें चरण में आने वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वैध माना जाये, उन्होंने आगे लिखा कि आगे नई सूची जारी होने तक इसे वैध माना जाए।

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 का उल्लंघन

दरअसल एनसीपी(NCP) नेता शरद पवार ने भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर चुनाव आयोग को अपनी शिकायत की थी। शरद पवार ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 का उल्लंघन बताया था। जिसपर भारतीय चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए, भाजपा को इसमें सुधार करने को कहा गया था। जिसका बीजेपी ने पालन करते हुए शुक्रवार को नए स्टार प्रचारकों की सूची भारतीय चुनाव आयोग को सौंप दी। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ECI ने भाजपा को 5 अप्रैल को पत्र लिखकर इसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 का उल्लंघन बताया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in