भाजपा के उम्मीदवारों की 14वीं सूची जारी, लद्दाख से जामयांग सेरिंग का टिकट काटा, ताशी ग्यालसन पर जताया भरोसा

भाजपा ने लद्दाख से ताशी ग्यालसन को टिकट दिया है। जो पहली बार लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। लद्दाख में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा।
On Ladakh seat put his trust on a new candidate
On Ladakh seat put his trust on a new candidateRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने लद्दाख लोकसभा सीट से सिटिंग सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का टिकट काट दिया है और उनकी जगह इसी सीट से भाजपा ने ताशी ग्यालसन को टिकट दिया है। ताशी ग्यालसन पहली बार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। ताशी ग्यालसन स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के अध्यक्ष और कसह मुख्य कार्यकारी पार्षद हैं।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 14वीं सूची

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की 14 वीं सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा ने लद्दाख से ताशी ग्यालसन को मैदान में उतारा है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से यह सूची जारी की गई।

कौन हैं ताशी ग्यालसन

ताशी ग्यालसन भाजपा से लंबे समय से जुडे हैं, हालांकि वह पहली बार लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वर्तमान में उनके पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा है औ वह हिल डेवलपमेंट काउंसिलग के कार्यकारी पार्षद है। इसके अलावा ताशी पेशे से वकील भी हैं। यहां उनका मुकाबला इंडिया अलायंस के उम्मीदवार नवांग रिगजिन जोरा से हैं, जो कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

लद्दाख का चर्चित चेहरा हैं ताशी ग्यालसन

ताशी ग्यालसन लद्दाख का चर्चित चेहरा हैं, वह लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। हाल ही में वह सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए थे जब उन्होंने थाईलैंड से भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के अवशेष लेकर लौटे दल को लीड किया था। यह अवशेष भारत से ही साझा विरासत अभियान के तहत थाईलैंड गए थे। वहां उन्हें प्रदर्शनी में रखा गया था। इसके बाद वायुसेना के विशेष विमान से इन्हें भारत वापस लाया गया था।

20 मई को होगी लद्दाख में वोटिंग

लद्दाख में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख तीन मई रखी गई है, जबकि उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका 6 मई तक दिया जाएगा। 18 मई की शाम तक उम्मीदवारों को प्रचार करने का मौका दिया जाएगा। इसीलिए यहां भाजपा नेता प्रचार में जुटे हुए हैं. लद्दाख में वोटरों की संख्या तकरीबन तीन लाख है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in