बीजेपी ने किरण खेर का टिकट काटकर संजय टंडन को बनाया चंडीगढ़ सीट का प्रत्याशी, पढ़े कैंडिडेट का प्रोफाइल

Sanjay Tandon: संजय टंडन चंडीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने लंबे समय तक चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार भी संभाला है।
Sanjay Tandon
Sanjay Tandonraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने किरण खेर का इस सीट से टिकट काट दिया है। किरण खेर का टिकट काट कर संजय टंडन को दे दिया गया है।

कौन हैं संजय टंडन?

संजय टंडन चंडीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने लंबे समय तक चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार भी संभाला है। वर्तमान में उन्हें हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी का पदभार सौंपा गया है। संजय टंडन का जन्म 10 सिंतबर,1963 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमृतसर से ही पूरी की है। उनके पिताजी स्व. बलराम दास टंडन जाने माने राजनीतिज्ञ थे। संजय टंडन काफी पढ़े लिखे हैं, वह चार्टेड एकाउंटेडं हैं। उन्होंने 1986 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई पूरी की थी और पास होकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बने थे। उन्होंने एस.टंडन एंड एसोसिएट्स के नाम से अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी।

2014 में भी संजय टंडन की चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए खूब चर्चा हो रही थी

लोकसभा चुनाव 2014 में भी संजय टंडन को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाये जाने की खूब चर्चा हो रही थी। लेकिन वर्ष 2014 के आम चुनाव में संजय टंडन के साथ पूर्व सांसद सतपाल जैन भी प्रतिद्वंद्वी होने के कारण टकराव को देखते हुए अभिनेत्री किरण खेर को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया गया था। लोकसभा चुनाव 2019 में भी संजय टंडन का टिकट काट कर किरण खेर को दे दिया गया था।

संजय टंडन एक राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक अच्छे लेखक भी हैं

संजय टंडन एक राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक अच्छे लेखक भी हैं। उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया एस. टंडन के साथ मिलकर 7 पुस्तके लिखी हैं। इनके पुस्तकों का नाम है सनरेज फॉर संडे, सनरेज फॉर मंडे, सनरेज फॉर ट्यूज़डे, सनरेज फॉर वेडनसडे, सनरेज फॉर थर्सडे, सनरेज फॉर फ्राइडे, और सनरेज फॉर सैटरडे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in