नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आयुर्वेद से संबंधित इलाज केवल बीमारियों के लिए सही नही माना जाता बल्कि, यह एक ऐसा विज्ञान है जो हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की दिशा दिखाता है। इसमें प्रकृति से प्राप्त औषधियों का प्रमुख स्थान है। जिसमें वैसे तो कई महत्वपूर्ण औषधियां है लेकिन दो ऐसी औषधियां भी है जो अपने औषधीय गुणों के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है शहद और दालचीनी जिन्हें आयुर्वेद में अमृत तुल्य माना गया है। जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आइए जानते है इसके उन सभी फायदों के बारे में।
आयुर्वेद में अमृत तुल्य माना जानेवाला शहद और दालचीनी का फायदेमंद मिश्रण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, दालचीनी हृदय और मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है.आइए जानते है इसके उन सभी फायदों के बारे में।
शहद और दालचीनी
जब शहद और दालचीनी को एक साथ मिलाकर उपयोग किया जाता है तो, इनका संयोजन शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगर इन्हें सही मात्रा और तरीके से लिया जाए, तो यह कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इन दोनों में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।
आयुर्वेदिक ग्रंथों में चरक और सुश्रुत जैसे प्राचीन शहद और दालचीनी को महत्वपूर्ण औषधियों के रूप में पेश किया गया है, जब इन दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाता है, तो यह कई परेशानियों जैसे पाचन संबंधी विकार, सांस की दिक्कतें और त्वचा की परेशानियों में फायदे पहुंचाता है। दालचीनी शरीर को भीतर से ऊर्जा देती है, जबकि शहद में मौजूद प्राकृतिक मिठास तुरंत शक्ति प्रदान करती है
सर्दी, खांसी या बुखार से मिलेगी राहत
अगर आपको भी सर्दी, खांसी या बुखार है तो, शहद में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर दिन में दो बार लेने से राहत गले की खराश, बंद नाक और कमजोरी जैसी परेशानियों में भी काफी फायदा देता है। शरीर को ऊर्जावान बनाकर संक्रमणों से बचाव करता है.
हृदय को स्वस्थ रखने में
हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक शहद और दालचीनी का मिश्रण दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है, जिससे वजन को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में भी मदद करता है, जो मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है। आयुर्वेद में इस संयोजन को अमृत के समान बताया गया है, क्योंकि यह शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करता है.





