डायबिटीज से लेकर वजन कम करने में माहिर है अंडे जैसा दिखने वाली ये सब्जी, फायदे जानकर चौंक जाएंगे

कई लोगों को मशरूम बिल्कुल पसंद नहीं होता है।  लेकिन जब आप मशरूम के पोषक तत्वों के बारे में जानेंगे तो निश्चित तौर पर आप इसका सेवन जरूर करेंगे।
diabetes
diabetes Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: वैसे तो मार्केट में हर मौसम में मशरूम उपलब्ध रहता है लेकिन सर्दियों में मशरूम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। मशरूम का इस्तेमाल कर कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो आपको सर्दियों में स्वस्थ रहने में मददगार होता है। मशरूम में पोटेशियम कॉपर आयरन फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हेल्दी रहते हैं। मशरूम डायबिटीज से लेकर वजन कम करने में सक्षम है। 

हार्ट को रखता है दुरुस्त
मशरूम हृदय के लिए फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे पोटेशियम नियासीन और फाइबर हृदय की सही प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  पोटेशियम रक्त को नियंत्रित करने में मदद करता है। और ब्लड सर्कुलेशन तेज करता है। यह हृदय रोग की संभावनाओं को भी  कम करता है।

वजन कम करने में सहायक

मशरूम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। जो पाचन में मदद करता है और ज्यादा समय तक पेट में भरपूर महसूस होने की वजह से आपको ज्यादा खाने से रोकता है।  मशरूम कम कैलोरी वसा और सोडियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।  और उच्च प्रोटीन भी होती है। जो वजन कम करने में मदद करती है।

डायबिटीज 

मशरूम में इंसुलिन निक प्रॉपर्टीज होती है। जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसमें कम कैलोरी और कम कार्बोहाइड्रेट होता है।  जिससे रक्त शर्करा का स्तर संतुलित रहता है। मशरूम में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। जिससे पेट भरा रहता है। डायबिटीज मरीजों के लिए मशरूम संजीवनी बूटी से काम नहीं है मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट होता है।  जो डायबिटीज मरीजों के संबंध जोखिम को कम करता है। 

इम्यूनिटी मजबूत बनाता है

मशरूम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल  इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाते हैं । जो मौसमी संक्रमण से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने मदद करते हैं।

खून की कमी

मशरूम में फोलिक एसिड और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हीमोग्लोबिन को लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।  इससे खून की कमी भी नहीं होती हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in