back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चिकन और मटन से ज्यादा पौष्टिक है वेजीटेरियन फूड, शरीर को रखे तंदुरुस्त

बहुत से लोग यह मानते हैं कि शरीर को मजबूती देने के लिए नॉनवेज यानी चिकन मटन को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। लेकिन ऐसा नहीं है आप वेजीटेरियन फूड से भी शरीर को तंदुरुस्त और स्वस्थ रख सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: इस बात में कोई शक नहीं है कि चिकन और मटन में काफी प्रोटीन होता है। ये चीजें ना  सिर्फ प्रोटीन बल्कि और भी पोषक तत्वों का सीधा स्रोत होती हैं। वैसे मटन में चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। इससे ज्यादातर उन लोगों के लिए खाने के लिए कहा जाता है जो ज्यादा शारीरिक श्रम करते हैं। और अपनी बॉडी को हेल्दी बनाते हैं।  लेकिन ऐसा नहीं है,  आप वेजीटेरियन डायट की मदद से भी शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकते हैं।  हालांकि बहुत से ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कि नॉनवेज फूड में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।  फिर भी आप  बहुत से वेजीटेरियन फूड्स की मदद से उनकी कमी को पूरा किया जा सकता है।  आज हम  आपको बताएंगे कि कैसे आप पांच वेजीटेरियन फूड से चिकन और मटन जैसी तंदुरुस्ती शरीर में पा  सकते हैं।

बादाम :

प्रोटीन और पोषक तत्व मिलने में अगर कोई वेज सुपर फूड है। तो वह है बादाम, महज 100 ग्राम बादाम में 3.7 mg आयरन , 12 ग्राम फाइबर और 264 mg कैल्शियम होता है।  इसके अलावा बादाम में वसा विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स की अधिक मात्रा पाई जाती है।  इसका रोजाना सेवन करने से आप शरीर को हेल्दी बना सकते हैं।

सोयाबीन :

जितना प्रोटीन सोयाबीन में होता है। उतना शायद चिकन और मटन मे भी नहीं होता।  आपको शायद यकीन ना आए लेकिन यह सच है कि केवल 100 ग्राम सोयाबीन में 15.7 mg आयरन,  9 ग्राम फाइबर और 277 mg कैल्शियम होता है।  सोयाबीन इतना ताकतवर होता है कि ढाई सौ ग्राम मटन के बराबर माना जाता है। अगर आप वेजिटेरियन है और अपने शरीर को हेल्दी और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सोयाबीन का नियमित सेवन करें।

अलसी :

अलसी काफी हेल्दी वेज फूड माना जाता है। अलसी में लिग्नेस  एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हमें कैंसर डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम जैसी गंभीर बीमारियों से बचाते है।  अलसी में आयरन ,फाइबर ,कैल्शियम ,प्रोटीन और विटामिन बी6 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

खसखस :

खसखस काफी पौष्टिक होता है।  इसका इस्तेमाल कई प्रकार की सब्जी में किया जाता है। सर्दी में खसखस का हल्का खाना भी बहुत फायदेमंद होता है l। खसखस में आयरन , फाइबर और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है।  खसखस फाइबर का भी बेहतरीन स्रोत है।  अगर आप नियमित तौर पर इसका  सेवन करते हैं या आपकी बॉडी को तंदुरुस्त बनाने के साथ मजबूत भी बनाएगा।

चना :

चना का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। आप पानी में भीगे हुए चने खाएं या फिर भुने हुए दोनो की ताकत बराबर रहती है। यह आयरन की कमी को पूरा करता है। और मसल्स को मजबूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति घोड़े जैसी ताकत रख सकता है. 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵